Friday 14 September 2012


सुबह 9 बजे मारी तेंडुलकर ने एंट्री, 4 बजे तक पीछे पड़ गए 415000 लोग


नई दिल्ली. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर भी अब दुनिया भर में प्रसिद्ध सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक से जुड़ गए हैं। आधिकारिक तौर पर आज (10 सितंबर) सुबह 9 बजे उन्होंने अपना फेसबुक पेज जारी किया।

फेसबुक अधिकारियों ने बताया कि सचिन अपने इस आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए दुनिया भर में अपने प्रशंसको से आसानी से जुड़ पाएंगे तथा उनके सीधे संपर्क भी कर पाएंगे।

उन्होंने बताया कि सचिन के इस फेसबुक पेज के जरिए उनके प्रशंसकों को इस महानतम क्रिकेटर के बारे में भी हर जानकारी समय से मिल सकेगी। इसके अलावा सचिन के फेसबुक एकाउंट पर उनकी कुछ खास और निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो और प्रतिक्रियाएं भी मिल सकेंगी।

इसके अलावा सचिन के जो प्रशंसक पहले से ही फेसबुक अकांउट पर हैं वे भी उनसे जुड़ सकेंगे। https://www.facebook.com/SachinTendulkar - इस यूआरएल के जरिए इस पेज पर पहुंचा जा सकता है।

सचिन तेंडुलकर ने अपना पेज सुबह 9 बजे लॉन्च किया। शाम चार बजे तक उनके पेज को 415000 लोगों ने लाइक कर लिया।

No comments:

Post a Comment